Homeदेशजम्मू कश्मीर में कांग्रेस और एनसी में हुआ गठबंधन ,राज्य का दर्जा...

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और एनसी में हुआ गठबंधन ,राज्य का दर्जा पहली प्राथमिकता 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू कश्मीर में सितंबर और अक्टूबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन पर मुहर लगा दी है। इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आज मेरा दिल बहुत खुश है।  उन्होंने कहा कि गठबंधन तय हो गया है और आज शाम तक उम्मीदवारों की सूची भी घोषित कर दी जाएगी। 

फारूक अब्दुल्ला ने बताया, ”यह गठबंधन 90 सीटों के लिए हुआ है. बीते 10 वर्षों में यहां की जनता के ने काफी कुछ झेला है। और अन्य पार्टियां भी हमारे साथ हैं।” अब्दुल्ला ने बताया कि राज्य का दर्जा हमारी पहली प्राथमिकता है और हम राज्य की सभी शक्तियां चाहते हैं। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ”हमारा साझा कार्य़क्रम विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. सबसे पहले चुनाव जीतना है. मेरा दिल आज बहुत खुश है।” राहुल गांधी ने आज श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की घोषणा की गई है। 

इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है जिसमें राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला भी मौजूद हैं। राहुल गांधी ने भी आज ही श्रीनगर में प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाना कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता है। 

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन किया था।नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कश्मीर की तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि कांग्रेस ने जम्मू की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारा था लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। 

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this