क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं ठंडा पानी? जान लें शरीर के अंदर क्या होता है असर

0
14

Cold Water After Meal Side Effects: गर्मियों में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। खासकर खाना खाने के तुरंत बाद एक गिलास ठंडा पानी पीना आम आदत बन चुकी है। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

डाइजेशन पर पड़ता है सीधा असर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ठंडा पानी पेट में जाकर खाने को सही तरीके से टूटने नहीं देता, जिससे गैस, भारीपन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आयुर्वेद भी देता है चेतावनी

Ayurveda के अनुसार, ठंडा पानी पाचन अग्नि को कमजोर कर देता है। पाचन अग्नि यानी वह शक्ति जो भोजन को ऊर्जा में बदलती है। अगर यह कमजोर हो जाए तो शरीर को पोषण मिलने में दिक्कत होती है।

इन लोगों को ज्यादा खतरा

जिन लोगों को पहले से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे
GERD, एसिडिटी या गैस की शिकायत रहती है, उन्हें ठंडा पानी पीने से और ज्यादा परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को खासतौर पर खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।

मटके का पानी भी तुरंत पीना सही नहीं?

अक्सर लोग सोचते हैं कि मटके का पानी हेल्दी होता है, इसलिए इसे कभी भी पी सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद मटके का पानी पीना भी पाचन को प्रभावित कर सकता है। खासकर जिनका पेट संवेदनशील है, उन्हें इस आदत से बचना चाहिए।

सही तरीका क्या है?

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि पानी पीने का सही तरीका अपनाया जाए। खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने के बजाय सादा या हल्का गुनगुना पानी लेना बेहतर होता है।
इसके अलावा, खाना खाने के 20 से 30 मिनट बाद पानी पीना पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

छोटी आदत, बड़ा असर

डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपने पेट को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। इसलिए अगली बार खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से पहले जरूर सोचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here