Homeदेशहरियाणा में आचार संहिता लागू फिर भी बांटे जा रहे हैं महिलाओं...

हरियाणा में आचार संहिता लागू फिर भी बांटे जा रहे हैं महिलाओं को गिफ्ट ,आप ने की शिकायत

Published on

न्यूज़ डेस्क
हरियाणा में विधान सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू है। लेकिन बीजेपी नेता और मंत्री असीम गोयल की तस्‍वीर लगे थैलों में महिलाओं को सूट, घड़ी, रजिस्टर, पेन आद‍ि वितरित किये जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने इसकी शिकयत चुनाव आयोग से की है। बीजेपी से जुडी महिलाओं का कहना है कि यह सूट और गिफ्ट उन्हें रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर भेजा गया है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की बात कही है। आप नेता केतन शर्मा ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि मंत्री असीम गोयल लोगों को प्रलोभन देने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने अगर पिछले 10 सालों में विकास का काम किया होता, तो आज यह नौबत नहीं आती। सुनने में आ रहा है कि राखी के बदले महिलाओं को गिफ्ट दिया गया है।

केतन शर्मा ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस तरह के काम भाजपा को नहीं करना चाहिए। हम चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत करेंगे। हम इस मामले में हाईकोर्ट में रिट भी डालेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर और नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 सितंबर होगी।

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this