Homeदेशकर्नाटक विधान सभा चुनाव में बढ़ी में बढ़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में बढ़ी में बढ़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की डिमांड, बनाए गए स्टार प्रचारक

Published on

- Advertisement -

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज 20 दिन का समय बचा है। वोटरों को प्रभावित करने के लिए हर पार्टी जोर-शोर से जुटी है। बुधवार को बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में PM नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बी.एस येदियुरप्पा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नाम शामिल हैं।

मोदी के बाद योगी की है कर्नाटक में डिमांड

सीएम योगी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उसकी मांग बढ़ रही है। अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीएम योगी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई है। CM योगी आदित्यनाथ की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त डिमांड होने चलते पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक की बनाया है।

कर्नाटक का जातीय समीकरण

कर्नाटक में 400 से ज्यादा मठ वाला लिंगायत समुदाय सबसे बड़ा है। जिनकी जनसंख्या करीब 17% है। जिसका 75-80 विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है। फिलहाल लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा हैं। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा है। करीब 12% वाले इस समुदाय के 150 से ज्यादा मठ हैं और सबसे बड़े नेता एचडी देवगौड़ा हैं। वोक्कालिगा समुदाय का 50-55 विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है। लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय के बाद कर्नाटक की राजनीति में कुरुबा समुदाय का प्रभाव माना जाता है। कुरुबा समुदाय की कुल आबादी करीब 8% है। जिनका असर 25-30 विधानसभा सीटों पर देखने को मिलता है। इस समुदाय से आने वाले सबसे बड़े नेता सिद्धारमैया हैं।

10 मई को होगी वोटिंग

225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को चुनाव परिणाम आएगा। कर्नाटक में एक विधानसभा सीट मनोनीत सदस्य के लिए आरक्षित है। बता दें, इस बार चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है।

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this