बीरेंद्र कुमार झा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की एक सभा में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को याद कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि मनोज सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी वजह से दिल्ली में कई स्कूल खुले हैं और गरीबों को इसका फायदा मिल रहा है।
अच्छे इंसान हैं मनीष सिसोदिया
अरविंद केजरीवाल ने एक शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया गया है,क्योंकि वह अच्छा काम कर रहे थे। वे एक अच्छे इंसान हैं। उनके द्वारा कई अच्छे स्कूल खोले गए जिसमें गरीबों के बच्चे पढ़ रहे हैं ।मनीष सिसोदिया का यह सपना था।
दिल्ली में नहीं खत्म होगी शिक्षा क्रांति
बीजेपी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे मनीष सिसोदिया पर झूठे केस दर्ज किए गए और उन्हें फंसाया गया। वे आज जेल में हैं, जहां बदमाशों को रखा जाता है। अगर मनीष सिसोदिया ने अच्छा काम नहीं किया होता तो वह जेल नहीं जाते।उन्हें डर है कि अच्छे स्कूल में पढ़ कर जब बच्चा आम आदमी पार्टी की तारीफ करेगा तो इनका नुकसान होगा।

