HomeदेशBhajan Lal Sharma: संघ के करीबी, संगठन के कार्यकर्ता,पहली बार के विधायक,...

Bhajan Lal Sharma: संघ के करीबी, संगठन के कार्यकर्ता,पहली बार के विधायक, जानिए कौन हैं राजस्थान के नए CM भजन लाल शर्मा

Published on

न्यूज डेस्क
भजनलाल शर्मा को राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया।

भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट देने के लिए वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काटा था। भजनलाल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराया था। भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं, जबकि पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा से टिकट दिया था। भजन लाल शर्मा की उम्र 55 साल है। वे संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और भरतपुर के रहने वाले हैं। पार्टी में कई पद पर भी रह चुके हैं।

भजन लाल शर्मा राजस्थान में भाजपा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले महामंत्रियों में से एक हैं। राजनीति में अपने शुरुआती दिनों में, शर्मा भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। उन्हें राजस्थान में किसी भी पार्टी गतिविधि के लिए सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this