हुकुम सिंह के नाती और डॉक्टर नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार हर्षवर्धन ,कैराना की गलियों में कर चुके हैं प्रचार

0
153

बीरेंद्र कुमार झा

उत्तर प्रदेश में भारतीय राजनीति का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय हुकम सिंह के नाती और डॉक्टर नौनिहाल के पौत्र ,भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह ने अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी की है। हर्षवर्धन सिंह मूल रूप से बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव सोंजना रानी के निवासी हैं। उनके दादा भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।उनकी दावेदारी से कैराना से लेकर बुलंदशहर के गांव सोंजना रानी तक में खुशी की लहर है।

40 वर्षों से अमेरिका में रह रहा है हर्षवर्धन का परिवार

कैराना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद रहे और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय हुकम सिंह की पुत्री और बीजेपी नेत्री मृगंका सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्षों से उनकी बहन नंदिता सिंह और बहनोई त्रिभुवन सिंह अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं। वहां उनका बड़ा कारोबार है। उनके 38 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन सिंह एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं और धीरे-धीरे वे राजनीति में आ रहे हैं।

बुलंदशहर के हैं मूलनिवासी, दादा रहे हैं राज्यसभा सांसद

हर्षवर्धन सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी हैं और बीजेपी के राज्यसभा सांसद रहे डॉ नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं। उनका परिवार मूल रूप से बुलंदशहर जिले के सोंजना रानी गांव का रहने वाला है ।उनके दादा नौनिहाल सिंह वर्ष 1993 से 1998 तक भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे थे

2017 में संभाली थी मृगांका के चुनाव प्रचार की कमान

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कैराना से बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस समय अमेरिका से कैराना आकर हर्षवर्धन सिंह ने अपने नाना हुकुम सिंह के साथ मौसी मृगांका सिंह के चुनाव के प्रचार की कमान संभाली थी। कंडेला सहित कई गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया गया था। उस समय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा इससे पहले हर्षवर्धन सिंह 2914 के लोकसभा चुनाव में भी अपने नाना के चुनाव प्रचार में यहां आए थे। पिछले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान भी वह कैराना गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here