Homeदेशचीन ने अरुणाचल प्रदेश पर फिर ठोका दावा

चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर फिर ठोका दावा

Published on

न्यूज़ डेस्क 
चीन ने एक बार फिर दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को दोहराया। हालांकि, भारत ने बीजिंग के दावे को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘हास्यास्पद’’ बताकर खारिज कर दिया है।

जयशंकर ने सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दक्षिण एशियाई अध्ययन संस्थान यानी आईएसएएस  में एक व्याख्यान देने के बाद अरुणाचल मुद्दे से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह कोई नया मुद्दा नहीं है। मेरा मतलब है कि चीन ने दावा किया है और उसे ही आगे बढ़ाया है। ये दावे शुरू में भी बेतुके थे और आज भी ये बेतुके ही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम इस पर बेहद स्पष्ट रहे हैं और हमारा एक समान रुख रहा है।’’

जयशंकर की टिप्पणियों पर सरकारी मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए लिन ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर कभी सहमति नहीं बनी है। लिन ने दावा किया कि जंगनान (अरुणाचल प्रदेश के लिए चीन का आधिकारिक नाम) भारत द्वारा ‘‘अवैध रूप से कब्जा’’ करने से पहले चीन का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि चीन का हमेशा से इस क्षेत्र पर ‘‘प्रभावी प्रशासन’’ रहा है।

चीनी प्रवक्ता ने दावा किया कि भारत ने 1987 में, अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र पर ‘‘तथाकथित अरुणाचल प्रदेश’’ का निर्माण किया। इस महीने यह चौथी बार है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताया है। चीन लंबे समय से लद्दाख की तरह ही अरुणाचल प्रदेश पर भी अपना दावा करता रहा है। भारत में बीजेपी की मोदी सरकार आने के बाद से इन दोनों क्षेत्रों में चीन की ओर से अतिक्रमण की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this