PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है।यह पैसा ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि 25वीं किस्त कब आएगी और पिछली किस्तों का पैसा खाते में पहुंचा है या नहीं। अगर आप भी PM Kisan के लाभार्थी हैं, तो घर बैठे अपनी सभी किस्तों का रिकॉर्ड देख सकते हैं।
सरकार ने PM Kisan की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की थी। इस दौरान 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खातों में करीब ₹18,690 करोड़ भेजे गए थे।अब किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है।
हालांकि, 18 नवंबर 2026 तक सरकार ने 25वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। योजना के नियम के मुताबिक, किसानों को साल में तीन किस्तें मिलती हैं और इनके बीच लगभग चार महीने का अंतर होता है। इसी आधार पर अगली किस्त दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के भुगतान चक्र में आने की उम्मीद की जा सकती है।लेकिन पैसा किस तारीख को आएगा, इसकी पुष्टि सरकार की घोषणा के बाद ही होगी।
PM Kisan योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 से मानी जाती है और पहली किस्त अप्रैल-जुलाई 2019 की अवधि में जारी हुई थी। इसके बाद योजना के तहत लगातार किस्तें जारी की गईं। 30 अक्टूबर 2026 को 24वीं किस्त जारी होने के साथ कुल 24 किस्तें पूरी हो चुकी हैं।
हर किस्त में पात्र किसान परिवार को ₹2,000 दिए जाते।इस हिसाब से जिन किसानों को सभी 24 किस्तों का लाभ मिला है, उनके खाते में कुल ₹48,000 आने चाहिए।हालांकि, हर किसान को सभी किस्तें मिलना जरूरी नहीं है।अगर किसी किसान का रजिस्ट्रेशन बाद में हुआ या दस्तावेजों में कमी रही, तो कुछ किस्तें रुक सकती हैं।
किसान अपनी किस्तों का रिकॉर्ड आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट खोलें और Farmers Corner में जाकर Know Your Status विकल्प चुनें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा भरें. इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें.
स्टेटस खुलने पर किसान को भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। यहां किस्त की अवधि, भुगतान की स्थिति और बैंक से जुड़ी जानकारी देखकर पता लगाया जा सकता है कि पैसा जारी हुआ है या नहीं। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो इसी वेबसाइट पर Know Your Registration Number विकल्प से उसे पता कर सकते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan की लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो वेबसाइट पर Farmers Corner में Beneficiary List विकल्प खोलें।इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। Get Report पर क्लिक करते ही गांव के लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी. इसमें अपना नाम खोज सकते हैं।
अगर स्टेटस में किस्त का पैसा नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले e-KYC, आधार और बैंक खाते की जानकारी जांचें।PM Kisan में e-KYC अनिवार्य है।इसे वेबसाइट पर OTP से या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक तरीके से पूरा कराया जा सकता है।
अगर मोबाइल या इंटरनेट चलाना नहीं आता, तो किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर किस्त का स्टेटस और लाभार्थी सूची चेक करा सकते हैं. वहां आधार कार्ड, बैंक पासबुक और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी साथ ले जाएं। जरूरत पड़ने पर गांव के कृषि केकिस्त नहीं आई तो क्या करें?विभाग के कार्यालय या संबंधित सरकारी कर्मचारी से भी मदद ले सकते हैं।
ध्यान रखें: 25वीं किस्त की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर भरोसा न करें।सही जानकारी के लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ही अपडेट देखें।

