Homeदेशराष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला गया नाम, अब होगा अमृत...

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला गया नाम, अब होगा अमृत उद्यान

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध मुगल गार्डन को अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। यह उद्यान साल में एक बार जनता के लिए खुलता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन किया। इस बार अमृत गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगा। गार्डन को देखने के लिए ऑनलाइन ही बुकिंग हो सकेगी। पहली बार वॉक इन विजिटर्स को भी गार्डन घूमने दिया जायेगा। इस बार उद्यान सबसे ज्यादा अवधि 31 जनवरी से 26 मार्च तक 2 महीने के लिए खुलेगा। इस साल मानसून सीजन में भी गार्डन खुलेगा। इस तरह अमृत उद्यान अब साल में दो बार खुलेगा। इस बार गार्डन में ट्यूलिप और गुलाब के फूल खास आकर्षण रहेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में कुल 5 गार्डन हैं जिनमें से एक को मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। जिसे अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। 15 एकड़ में फैले अमृत उद्यान में 138 तरह के गुलाब, 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप और 70 अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 5 हजार मौसमी फूल हैं। इसका डिजाइन साल 1917 में सर एटविन लुटियंस ने तैयार किया था। अमृत उद्यान को अंग्रेजों ने बनाया बसाया लेकिन कहा जाता है कि इसका डिजाइन ताजमहल के बगीचों और जम्मू-कश्मीर के बगीचों की तर्ज पर बनाया गया है। इसी वजह से इसे मुगल गार्डन कहा गया।

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल दिल्ली के प्रतिष्ठित राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था। केंद्र सरकार का कहना है कि इन चीजों के नाम में बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता के निशान को हटाने का प्रयास है।

Latest articles

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना पर यकीन न करें

न्यूज़ डेस्क शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने वहाँ की जनता को कहा कि...

More like this