अखिलेश यादव की नई टीम घोषित।

0
320

 


शिवपाल यादव स्वामी प्रसाद यादव मोदी का कद बढ़ा।

2024 ईस्वी में होने वाले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस टीम में प्रोफेसर रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव और किरणमय नंदा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों ही पूर्व में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसी पद पर थे। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं । महासचिवों की इस सूची में चाचा शिवपाल यादव, मोहम्मद आजम वीसी खान, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, विशंभर प्रसाद निषाद, रामजीलाल सुमन, जो एंटोनी,हरेंद्र मलिक, नीरज चौधरी, बलराम यादव और रवि प्रकाश वर्मा का नाम शामिल है।

सुदीप रंजन सेन कोषाध्यक्ष।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुदीप रंजन सेन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है ,जबकि डॉ मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, रामबक्स वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, अखिल मुर्तजा अखिलेश कटियार, रामाश्रय विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, राममूर्ति वर्मा और वीरपाल यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

जया बच्चन,रामगिविंद चौधरी, अबू आसिमआजमी कार्यकारिणी सदस्य।
सपा समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव की नई टीम में जया बच्चन, रामगोविंद चौधरी ,अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरविंद कुमार सिंह, डॉ मुकेश वर्मा,उषा वर्मा, लीलावती कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामदुलार राजभर, संजय विद्यार्थी, ओपी यादव, पवन पांडे, उज्जवल रमण सिंह, संजय लाठर,राम कुमार मिश्रा, डॉ रमेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेजप्रताप यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे, और लीलावती कुशवाहा भी टीम में।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस 62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा और पवन पांडे को भी जगह मिली है इसी तरह पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा,लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।इसके अलावा अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यास जी गौड़,और मौलाना इकबाल कादरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश की एका वाली टीम।

गौर तलब है कि समाजवादी पार्टी संरक्षक और यूपी के दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव एक हुए थे। इससे पहले सपा में वर्चस्व की जंग को लेकर दोनों नेताओं में रार बढ़ गई थी।इतना ही नहीं शिवपाल ने सपा छोड़ने के बाद अपनी अलग पार्टी भी बना ली थी। चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश की एकजुटता में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी।ऐसे में चाचा – भतीजा की जोड़ी वाला समाजवादी पार्टी 2024ईसवी के लोक सभा चुनाव में क्या रंग दिखाएगा यह तो वक्त ही बताएगा ।

  • बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here