चंद्रशेखर सिंह ने संभाला आईपीआरडी के सचिव का पदभार

0
12

तत्कालीन सचिव श्री अनुपम कुमार को अधिकारियों ने दी विदाई

पटना, 1 मई।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव का कार्यभार संभाला। उन्होंने तत्कालीन सचिव श्री अनुपम कुमार का स्थान लिया है। श्री कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। इस मौके पर विभाग के निदेशक श्री अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों और पदाधिकारियों ने श्री अनुपम कुमार को भावभीनी विदाई दी।
मुख्यमंत्री के सचिव श्री चंद्रशेखर सिंह के पास आईपीआरडी के अतिरिक्त संसदीय कार्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार मौजूद है। वे पूर्व में पटना प्रमंडल के आयुक्त और डीएम का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here