चंद्रबाबू नायडू चुने गए विधायक दल का नेता,कल लेंगे सीएम पद की शपथ 

0
111

न्यूज़ डेस्क 
तेलुगु देशम पार्टी  सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को आज  सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।तेदेपा , जन सेना और भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज  बैठक में जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने विधायक दल के नेता के रूप में  नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने इसका समर्थन किया।

तेदेपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू ने जोरदार तालियों के बीच तीनों दलों के विधायकों की ओर से सर्वसम्मति से  नायडू को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की।

नायडू ने तीनों दलों के विधायकों को उन्हें अपना नेता चुनने के लिए धन्यवाद दिया। श्री कल्याण और सुश्री पुरंदेश्वरी ने भी नायडू को विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को धन्यवाद दिया।

तेदेपा नेता आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को श्री नायडू के विधायक दल के रूप में चुने जाने की सूचना देंगे और औपचारिक रूप से उनसे नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की अपील करेंगे।

तेदेपा सूत्रों के मुताबिक श्री नायडू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here