Homeदेशमणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र,मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का...

मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र,मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का दावा

Published on

मणिपुर में बीते 9 महीने से हिंसा जारी है। राज्य से लगातार हत्या और हिंसा की खबरें आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्र हिंसाग्रस्त मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है।

मणिपुर की जनता के हित में होगा बड़ा फैसला

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा उन्होंने अमित शाह के साथ राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया कि केंद्र का मणिपुर को लेकर क्या प्लान है और क्या बड़ा कदम उठाया जाने वाला है।अमित शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमने राज्य के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। केंद्र सरकार ने हमें मणिपुर की जनता के हित में बड़ा फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

सेंट्रल सेक्रेट्रिएट में वरिष्ठ अधिकारियों से हुई चर्चा

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए रणनीति पर अधिकारियों के साथ बातचीत की गई कि बीते साल 3 मई के बाद से ही मणिपुर में मैतेई और कुकी आदिवासी समुदायों के बीच हिंसा हो रही है। इस हिंसा की जड़ में अब दूसरे समुदाय भी शामिल हो गए हैं।बीते 9 महीने में कम से कम 210 लोगों की जान चली गई और 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ गया।

दोनों ही समुदाय के उग्रवादी संगठन सुरक्षा कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर कर रहे हैं हमला

बीते कुछ महीनो से कुकी और मैतेई दोनों ही समुदाय के उग्रवादी संगठन सुरक्षा कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।बीते साल में जून में दोनों समुदायों के उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों से बड़ी संख्या में हथियार लूट लिए थे जो कि अब उनके पास है। ऐसे में ये उग्रवादी इन हथियारों के बल पर राज्य में फिरौती और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुकी और मैतेई की घटना के बाद मणिपुर में आपराधिक मामले भी काफी बड़े हैं।मणिपुर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि आखिर कौन सा बड़ा फैसला लिए जाने वाला है,लेकिन रविवार को मुख्यमंत्री मणिपुर लौटेंगे तो इस क्षेत्र के लोगों के लिए केंद्र का एक बड़ा संदेश लायेंगे ,जिससे इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में मदद मिलेगी।

Latest articles

समाजवादी पार्टी सांसद के राणा सांगा को गद्दार कहने पर देश में गरमाई राजनीति

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा...

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार,4 घंटे की पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर...

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के...

IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पाटनी , श्रेया घोषाल और करण औजला ने बांधा समा

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 का बिगुल बज गया है, इसकी शुरुआत ईडन...

More like this

समाजवादी पार्टी सांसद के राणा सांगा को गद्दार कहने पर देश में गरमाई राजनीति

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा...

संभल हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार,4 घंटे की पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर...

सिकंदर से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान, दबंग से सुल्तान तक रही थीं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है।भाईजान ईद के...