HomeदेशPM मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने किया बैन,ट्विटर...

PM मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने किया बैन,ट्विटर यूट्यूब को दिया ब्लॉक करने का आदेश

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। यूट्यूब के 50 से अधिक लिंक को ट्वीट के जरिए शेयर किए गए हैं उनको भी ब्लॉक कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आदेश दिया है कि, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के यूट्यूब पर शेयर किए गए सभी वीडियो को ब्लॉक किया जाए। इस आदेश के बाद डॉक्यूमेंट्री के कई ट्वीट और यूट्यूब वीडियो अब माइक्रोब्लॉगिंग और वीडियो-शेयरिंग वेबसाइटों पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ये आदेश आईटी नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिया गया है।

बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी के कार्यकाल पर हमला करते हुए दो-भाग की श्रृंखला प्रसारित की। डॉक्यूमेंट्री को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। इसे चुनिंदा प्लेटफार्मों से हटा दिया गया।

इस बीच अब 300 से अधिक प्रतिष्ठित नागरिकों ने इस विवादित डाक्यूमेंट्री पर एक खुला पत्र लिखा है जिसमें 13 पूर्व न्यायाधीशों के अलावा कई पूर्व नौकरशाह के हस्ताक्षर हैं। पत्र के जरिए बीबीसी की आलोचना करते हुए कहा गया है कि इस डाक्यूमेंट्री के जरिए भारत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। पत्र में ब्रिटिश औपनिवेशिक दौर का भी जिक्र किया गया है।

हालांकि बीबीसी ने इस विवादित डाक्यूमेंट्री पर सफाई देते हुए कहा था कि यह काफी शोध करने के बाद बनाई गई डाक्यूमेंट्री है, जिसमें अहम मुद्दों को निष्पक्षता से उजागर करने की कोशिश की गई है। कई मीडिया संगठनों की ओर से यह टिप्पणी सरकार द्वारा डाक्यूमेंट्री को वस्तुनिष्ठता के अभाव वाली दुष्प्रचार सामग्री करार दिए जाने के एक दिन बाद आई।

Latest articles

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना पर यकीन न करें

न्यूज़ डेस्क शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने वहाँ की जनता को कहा कि...

More like this