Homeदेश13 राज्यों की 26 विधान सभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव

13 राज्यों की 26 विधान सभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
आज चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा जबकि अंतिम सातवां चरण का चुनाव एक जून को संपन्न होगा ,चार जून को मतगणना  होगा। यह देश का 18 वी लोकसभा चुनाव होगा।  

 चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 13 राज्यों की  26 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराने क ऐलान किया है। 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव घोषित किया गया है।

बिहार की एक, गुजरात की पांच, हरियाणा की एक, झारखंड की एक, महाराष्ट्र की एक, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की दो, तेलंगाना की एक, हिमाचल प्रदेश की छ:, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु की एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न होंगे

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे। इन चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019, 7 चरणों में कराए गए थे। इस बार भी 7 चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई है। 2019 में 11 अप्रैल से पहले चरण का आगाज हुआ था, जो कि 19 मई तक 7 चरणों में संपन्न हुए।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this