बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा झटका,इन विषयों के डिग्रीधारियों को नहीं मिलेगा मौका

0
156

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नई नियमावली को लेकर बड़ा विरोध शुरू हो गया है। अब इस विरोध में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि नई नियमावली के तहत शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में टेक्निकल डिग्री धारी को बाहर कर दिया गया है। इसका सीधा अर्थ है कि अब बीबीए, बीसीए, बीटेक डिग्रीधारी अब कभी शिक्षक नहीं बन सकेंगे। हालांकि अब नियोजित शिक्षकों के साथ नियमावली का टेक्निकल डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। टेक्निकल डिग्री धारकों का कहना है कि पहले ही की तरह उन्हें भी मौका दिया जाना चाहिए।

सरकार के आदेश के बाद भी विरोध जारी

सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों को इसे लेकर चेतावनी भी दी गई है। सरकार का आदेश है कि अगर कोई शिक्षक आंदोलन या प्रदर्शन में शामिल होता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सरकार के आदेश के बावजूद शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नियोजित शिक्षकों के द्वारा और वृहद स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।गौरतलब है कि नई नियमावली से भर्ती होने वाले शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाएगा। नियोजित शिक्षकों को राज्य का दर्जा प्राप्त करने और वेतन वृद्धि के लिए परीक्षा पास करना होगा शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं।

बीपीएससी जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 के तहत बहाली के लिए बीपीएससी के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा में हर अभ्यर्थी को शामिल होना जरूरी होगा।इस शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आयोग के द्वारा परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार परीक्षा का नोटिफिकेशन इसी महीने जारी होने की संभावना है नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कई और चीजें अभ्यर्थियों के सामने स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि इस बीच नियोजित शिक्षकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में प्रक्रिया में थोड़ी देर भी लग सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here