कॉल ग‌र्ल्स से वीडियो बनवा करती थी ब्लैकमेल,35 करोड़ की संपत्ति बनाई

0
179

न्यूज डेस्क: पश्चिमी ओडिशा के कालाहांडी जिला की अर्चना नाग चांद को लेकर पिछले छह दिनों से ओडिशा में हड़कंप मचा हुआ है। अर्चना के बैंक लाकर से पुलिस ने कई वीडियो और फोटो जब्त किए हैं। इसमें कई नेता, व्यवसायी, फिल्म निर्माता, रियल एस्टेट कारोबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों, ठेकेदारों के अश्लील वीडियो और फोटो हैं। इन्हीं वीडियो और फोटो के बल पर अर्चना रसूखदारों को ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली करती थी। इसी बूते उसने करीब 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का अपना काला साम्राज्य खड़ा किया है।

अर्चना ने कई को बनाया शिकार

भुवनेश्वर पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पति व सहयोगी जगबंधु चांद को पुलिस के सामने हाजिर होने का नोटिस जारी किया है। अर्चना नाग चांद की गिरफ्तारी और उसके पास से जब्त वीडियो और फोटो के बाद उसके संपर्क में आए बड़े बड़ों की सिट्टी- पिट्टी गुम हो गईं है। अर्चना के सिंडिकेट में फंसे अर्चना के काल ग‌र्ल्स के साथ रंगरेली मनाने वाले बड़े- बड़े लोगों को अब अपने मान सम्मान की चिंता सताने लगी है। ओडिया फिल्म निर्माता को फंसाने के आरोप में अर्चना को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के सामने कई लोगों की करतूतों की परत दर परत सामने आ रही है।

कौन है अर्चना नाग?

अर्चना नाग ओडिशा की कालाहांडी जिला के एक सरकारी शिक्षिका की बेटी है। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद अर्चना भुवनेश्वर चली गई। वहां उसकी जान-पहचान बालेश्वर जिला के जलेश्वर के जगबंधु चांद से हुई। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। अब तक की जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला है कि भुवनेश्वर के खंडगिरी में किराए के मकान में रहने के दौरान अर्चना खुद को वकील और एक राजनैतिक पार्टी की नेता बताकर बड़े लोगों से दोस्ती करती थी और अपना काम निकालने की खातिर उन्हें खुश करती थी। इसके लिए उसने दर्जन भर से अधिक काल ग‌र्ल्स रखे थे और उन्हें अपने ग्राहकों के पास भेजती थी। काल ग‌र्ल्स के पास कैमरा भी होता था, जिससे वह शारीरिक संबंध बनाने वाले रसूखदार लोगों का फोटो और वीडियो बनाकर अर्चना को दे देती थीं। इसके बाद अर्चना उस फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी और लाखों रुपये वसूल करती थी।

अर्चना के आलीशान घर में फिक्स होता था टेंडर

बताया जाता है कि ब्लैकमेल की कमाई से अर्चना ने भुवनेश्वर में एक आलीशान भवन बनवाया। इस भवन में कई नेताओं, व्यवसायी, फिल्म निर्माता, रियल एस्टेट टायकून, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और ठेकेदारों का आना जाना लगा रहता था। इसी भवन में टेंडर फिक्सिंग का भी काम होता था। अपना काम हासिल करने के लिए अर्चना अपने सिंडिकेट की काल ग‌र्ल्स को उनके पास भेजकर खुश करती थी। गिरफ्तार अर्चना के घर और बैंक लाकर से चार मोबाइल फोन, दो टैबलेट, एक लैपटाप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, बैंक पासबुक, सीसीटीवी कैमरा के फुटेज, फोटो और वीडियो जब्त किया गया है। भुवनेश्लर के डीसीपी प्रतीक सिंह के मुताबिक, अब तक की जांच पड़ताल के बाद अर्चना और उसके पति जगबंधु के पास करीब 35 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति का पता चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here