बांकीपुर, दतिया में बीजेपी को बड़ा झटका,बांकीपुर में जनसुराज,दांतिया में कांग्रेस विजयी

0
4

बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सिर्फ गुजरात के मांजलपुर सीट पर बीजेपी कैंडिटेड सतीश पटेल जीत दर्ज कर पाए। यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि रिजल्ट और वोट शेयर ने पारंपरिक बड़े विपक्षी दलों के लिए भी बड़ा संदेश दिया है।
बहरहाल, बीजेपी को सबसे बड़ा झटका बांकीपुर सीट पर लगा है, जिसे भगवा पार्टी ने 2008 में इस सीट के बनने के बाद से हर बार जीता है। पटना की इस विधानसभा सीट पर पार्टी को कभी भी कुल वोटों का 59% से कम वोट नहीं मिला, लेकिन अब उसका यह शानदार दौर खत्म हो गया है। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर करीब 19 हजार वोटों से जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार चुनावों में कोई सीट नहीं जीत पाई थी। वहीं बांकीपुर में आरजेडी कभी मजबूत नहीं रही है।

बांकीपुर में वोट शेयर एक और दिलचस्प बात है। प्रशांत किशोर ने 48 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं, जबकि 2025 के राज्य चुनावों में बीजेपी का वोट शेयर 62 फीसदी था जो इस बार घटकर 34% रह गया है।

बांकीपुर से बीजेपी की हार से मिला संदेश
बांकीपुर की हार से बीजेपी को कई संदेश मिले हैं। पहला, बिहार में अपनी सबसे सुरक्षित सीटों में से जहां से अपर कास्ट हिंदू की आबादी बहुत ज्यादा है और जिसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने चार बार जीता है, वहां से लगा झटका पार्टी के लिए चेतावनी है।
बिहार में राजनीतिक दलों के जाति और समुदाय-वार अनुमानों के अनुसार बांकीपुर में 14% कायस्थ; 12% मुस्लिम; 9% चंद्रवंशी (कहार), जो EBC हैं; 9% बनिया; 9% दलित; 8% भूमिहार; 8% ब्राह्मण; 7% राजपूत; 5% कुर्मी और 3% कुशवाहा हैं।
हालांकि ये वहां के राजनीतिक दलों के अनुमान ही हैं, लेकिन इनसे कथित ऊंची जातियों की बहुत ज्यादा आबादी (37%) की नाराजगी के बारे में पता चलता है।

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बी जे पी को लगे इस झटके के कई पहलू हो सकते हैं। पहला कारण यह कि बीजेपी उम्मीदवार को आखिरी समय में बदला गया था। दूसरा, बीजेपी द्वारा सम्राट चौधरी (जो कुशवाहा हैं) को मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने से अपर कास्ट में पहले से ही नाराजगी के संकेत मिल रहे थे।
इससे नीतीश कुमार के बाद के बिहार में बीजेपी मुश्किल में पड़ गई है।अपर कास्ट संकेत दे रहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे किसी विकल्प पर विचार करने को तैयार हैं।
हालांकि अपर कास्ट अभी वे आरजेडी की तरफ नहीं जा रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने की किसी भी कोशिश से पार्टी के OBC और EBC वोट कम हो सकते हैं, क्योंकि नीतीश ही बिहार की कथित ऊंची जातियों, OBC और EBC को एक साथ जोड़े रखने वाले नेता थे।हालांकि, बीजेपी को इस बात से थोड़ी राहत मिल सकती है कि वोट ब्राह्मण जाति से आने वाले प्रशांत किशोर की तरफ गए हैं जिनके पास अभी कोई संगठनात्मक ताकत नहीं है।

उपचुनाव से कोई ट्रेंड सेट नहीं होता लेकिन दिया बड़ा होता है और लोकसभा चुनाव में उसी सीट से यह बदलाव उलट भी सकता है, बशर्ते राष्ट्रीय मुद्दे बीजेपी के मुख्य वोटरों को उसके खिलाफ वोट करने के लिए मजबूर न करें।
इससे देश में चल रही उथल-पुथल साफ तौर पर सामने आया है। हालांकि अभी पक्के तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

यूजीसी बिल, NEET पेपर लीक जिसका असर शायद सबसे ज्यादा अपर कास्ट पर पड़ा और हाल ही में Gen Z के विरोध प्रदर्शनों ने भी इस चुनाव पर असर डाला है।
जेन जी प्रोटेस्ट में समाज के सभी वर्गों के प्रदर्शनकारी शामिल रहे, बीजेपी मान रही थी कि उन्हें वोट भी इन सभी वर्गों से मिलता है लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह दतिया से तीसरी बार विधायक बने हैं। इस बार उन्होंने 6016 वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि, दतिया में बीजेपी को लगा झटका बांकीपुर जितना जोरदार नहीं है। वजह यह है कि राज्य में बीजेपी की भारी जीत के बावजूद कांग्रेस ने 2023 में भी दतिया सीट जीती थी।

यह बात जरूर है कि दतिया कांग्रेस का गढ़ नहीं है। 1990 के बाद से बीजेपी ने दतिया में चार बार और कांग्रेस ने तीन बार जीत हासिल की है। 1998 में, समाजवादी पार्टी ने यह सीट जीती थी, क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेंद्र भारती उस पार्टी में चले गए थे। भारती ने 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर फिर से जीत हासिल की।

तीन में से दो उपचुनाव हारना बीजेपी के लिए बुरी खबर हो सकती है, लेकिन विपक्ष के लिए भी जश्न मनाने जैसा कुछ खास नहीं है। बांकीपुर में समर्थन बीजेपी से हटकर पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी RJD की तरफ नहीं गया है। इसके बजाय, वोटर प्रशांत किशोर के साथ हो गए हैं। असल में, RJD का वोट शेयर पिछले साल के विधानसभा चुनावों में लगभग 30 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत से थोड़ा ही ज्यादा रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here