Homeदेशकांग्रेस के 9 सवालों पर BJP का पलटवार, 2जी, कॉमनवेल्थ, आदर्श, बोफोर्स...

कांग्रेस के 9 सवालों पर BJP का पलटवार, 2जी, कॉमनवेल्थ, आदर्श, बोफोर्स घोटाले की दिलाई याद

Published on

न्यूज डेस्क
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के सत्ता में 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों को ‘झूठ का बड़ा पुलिंदा’ करार दिया और उसकी आलोचनाओं को खारिज करते हुए दावा किया कि आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जो 9 सवाल पूछे गए हैं, वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है।

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 9 सवाल नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी की खीज भरे सवाल है जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की नफरत की भावना से उपजे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के ट्वीट की भाषा की भर्त्सना करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस दो चुनाव हार चुकी है और 2024 में भी हारने जा रही है।

प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए। यह उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का बहुत बड़ा अपमान है, जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की। पूरी दुनिया भारत से मिले वैक्सीन को याद कर रही है। दुनिया भर में कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई की तारीफ हो रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी वैक्सीन लगवाया।

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल में आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है। भारत मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरर बन गया है। भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्च रिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है।

उन्होंने मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के बारे में सवाल पूछ रही है, जिसने पांचों तत्वों- थल, वायु, नभ, जल और अग्नि में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया। कट, करप्शन, कमीशन और कांग्रेस की बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के सवालों को दुर्भाग्यपूर्ण भी करार दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करने वाली कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों जमानत पर है।

भाजपा नेता ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही भारत की जमीन पर चीन ने कब्जा किया जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। उन्होंने कांग्रेस को उनके पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बयान की याद दिलाई और साथ ही जयराम रमेश से यह भी पूछा कि वह बताए कि शर्म अल शेख में क्या हुआ था?

Latest articles

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

More like this

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...