Homeदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में घर वापसी, बीजेपी...

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में घर वापसी, बीजेपी से तोड़ा नाता

Published on

लोकसभा चुनाव की अधिघोषणा से पहले से ही राजनेताओं का टिकट कटने की आशंका या कद छोटा होने की डर से अपनी पार्टी से क्षुब्ध होकर दूसरी पार्टी में जाने और आने का खेल प्रारंभ हुआ था।अब जबकि पहले चरण के लिए मतदान होने में गिनती के दिन शेष रह गए हैं ,फिर भी राजनेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना और आना अभी भी जारी है । किसी नेता का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने और आने का यह खेल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कुछ ज्यादा ही चल रहा है। इसी क्रम में आज हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है,जबकि केंद्रीय मंत्री रहे वीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में योगदान कर लिया है। कांग्रेस में शामिल होने पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनकी सिर्फ घर वापसी ही नहीं की है बल्कि यह विचारधारा की वापसी है।उनकी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता भी आज कांग्रेस में शामिल हुई। वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी महाशिव रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कुछ अन्य विशिष्ट नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में वापसी करते ही वीरेंद्र सिंह ने कही गांधी परिवार के सम्मान करने की बात

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा कांग्रेस में शामिल होना न सिर्फ घर वापसी है, बल्कि यह विचारधारा की भी वापसी है। मैं यह बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने मान्यताओं को निभाया है।देश में नेताओं के लिए व्यावहारिक रूप से कुछ गरिमा और मान्यताएं हैं, जिन्हें हर किसी को निभाना चाहिए ,क्योंकि मान्यताओं को निभाने से ही हमारा देश मजबूत होगा उन्होंने कहा कि वह गांधी परिवार का सम्मान करते हैं और बीजेपी में जाने के बाद भी उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के बारे में कोई हल्की बात नहीं की थी। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं जिस दिन कांग्रेस से बीजेपी में गया था,उस दिन भी सोनिया गांधी से मिलकर गया था। मैं उनसे क्षमा मांग कर गया था मुझे राजीव गांधी जी और सोनिया गांधी जी ने जितना विश्वास दिया है, उतना किसी और ने नहीं दिया।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश करवट ले रहा है

महान किसान नेता सर छोटू राम के नाती वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश करवट ले रहा है और बदलाव होने वाला है। मुकुल वासनिक ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान के सामने चुनौतियां हैं। ऐसी परिस्थितियों को जानते हुए वीरेंद्र सिंह जी ने तय किया है कि कांग्रेस के साथ आना होगा। चौधरी जी के आने से कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर और हरियाणा में बल मिलेगा। मैं चौधरी जी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करता हूं ।

मोदी सरकार में ग्रामीण विकास पंचायती राज और इस्पात मंत्री रहे हैं वीरेंद्र सिंह

कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर वीरेंद्र सिंह के बड़ी संख्या में समर्थक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे। इसे करीब 1 महीने पहले उनके पुत्र बृजेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता 2014 से 2019 तक विधायक रह चुकी है। वीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ अपने चार दशक से अधिक पुराने रिश्ते को तोड़कर 10 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ग्रामीण विकास पंचायती राज और इस्पात मंत्री रहे थे।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...