- बीरेंद्र कुमार झा
27 फरवरी को नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि नागालैंड के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का गठबंधन भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। हिमंत विश्व शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के दौरान खुद की पार्टी के उम्मीदवार के साथ-साथ अपने सहयोगी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए भी खासा चिंतित रहती है।यही कारण है पार्टी के बड़े नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ – साथ गठबंधन दलों के उम्मीदवारों के चुनाव क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार करने जाते हैं। इस सब का प्रतिफल यह है कि नागालैंड में अब कोई विपक्ष दिखता ही नहीं है।यहां गोल पोस्ट है लेकिन कोई गोलकीपर नहीं है। बस सिर्फ दनादन गोल करना है।
BJP – NDPP गठबंधन ने सभी 60 सीटों पर उतरे हैं उम्मीदवार
नागालैंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन ने यहां के सभी 60 सीटों के लिए अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है। नागालैंड में चुनाव पूर्व गठबंधन सिर्फ बीजेपी और एनडीपीपी के बीच ही हुआ है, बाद बाकी पार्टियां अकेले अपने दम पर ही वहां चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही है।नागालैंड में होने वाले चुनाव में बीजेपी – एनडीपी गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए बी जे पी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागालैंड जाकर बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

