Homeदेशकेंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के घर पर दोस्त की...

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के घर पर दोस्त की हत्या ,पिस्तौल बरामद

Published on

बीरेंद्र कुमार झा
राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बिगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के 4:00 बजे एक बीजेपी नेता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी गई।गोली युवक के सिर में मारी गई है।पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी राहुल राज सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बीजेपी कार्यकर्ता था मृतक

वेगरिया निवासी विनय श्रीवास्तव बीजेपी कार्यकर्ता था। वह केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ रहता था। शुक्रवार को सुबह तक के 4:00 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी गई।शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, समीम बाबा, तथा बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय अंकित और समीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिए हैं।

कौशल किशोर ने पुलिस कमिश्नर को दी थी सूचना

इस कांड की सूचना सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पुलिस कमिश्नर को दी थी, जिसके बाद डीसीपी राहुल राज एडीसीपी चिरंजीवी,एसीपी चौक सुनील सिंह एसीपी काकोरी अनूप सिंह, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की डीपी ने बताया कि तीनों नाम से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घर पर नहीं था संसद का बेटा विकास

संसद का बेटा विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी मां विधायक जय देवी को देखने चला गया था।विनय संसद के नए मकान में विकास के साथ ही रहता था। कल रात 6 लोग उस मकान थे, उनके खिलाफ ही तहरीर दी गई है। इसमें से तीन तीन हिरासत में लिए गए हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this