Homeदेशओडिशा और आंध्र प्रदेश में एससी-एसटी से संबंधित विधेयक राज्यसभा से पारित

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एससी-एसटी से संबंधित विधेयक राज्यसभा से पारित

Published on

न्यूज़ डेस्क 
 राज्यसभा ने मंगलवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के आदिवासी समुदायों से संबंधित संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 और संविधान (अनुसूचित जनजाति – जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

सदन में दोनों विधेयकों पर एक साथ लगभग दो घंटे तक चली चर्चा का उत्तर देते हुए जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले उपेक्षित समुदायों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पीएम जनमन योजना का उद्देश्य यही है और सरकार इसी मंतव्य के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के माध्यम से सरकार ने उन समुदायों काे उनके अधिकार देने का प्रयास किया गया है जिन्हें आजादी के बाद अभी तक कोई सुविधा नहीं दी गयी है।

 उन्होंने कहा कि ये समुदाय दूर दराज के आदिवासी क्षेत्रों में रहते हैं और इन्हें आदिवासी कहा भी जाता है, लेकिन इनका नाम जनजाति सूची में नहीं है। सरकार विधेयकों के माध्यम से इस विडंबना को दूर कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों से कुछ समुदायों को जनजाति सूची में शामिल जा रहा है जबकि कुछ अनुसूचित जनजातियों को जनजाति सूची में डाला जा रहा है। कुछ जनजातियों की उप जातियों या उनके नाम में विभिन्नता को दूर किया जा रहा है और जनजाति सूची में रखा जा रहा है।   

मुंडा ने कहा कि इनमें कई समुदाय विलुप्ति के कगार है और कुछ आबादी 200 से भी कम रह गयी है। सरकार ने इन समुदायों की आबादी घटने के कारणों का पता लगाने के लिए आदेश दिये हैं।संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 आंध्र प्रदेश से संबंधित है और इसमें पोरजा, बोंडो पोरजा, खोंड पोरजा और पारांगजीपरेजा, सावारास, कापू सावारास, मानिया सावारास, कोंडा सावारास और खुट्टो सावर को जनजाति सूची शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है।

संविधान (अनुसूचित जनजाति – जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 ओडिशा से संबंधित है इसमें 60 से अधिक जनजाति समुदायों को जनजाति सूची में शामिल किया गया है।          

इनमें भूईया, भूयान, पौरी भूयान, पौडी भूयान, तमोरिया भूमिज, तमोडिया भूमिज, तमुडिया भूमिज, तमुंडिया भूमिज, तमुलिया भूमिज, तमाडिया भूमिज, तमाडिया, तमारिया और तमुडिया और भूंजिया और चुकतिया भूंजिया, बांडा प्रजा, बोंडा प्रजा, बोंडो, बोंडा और बांडा, धरुआ, धुरूबा, धुरवा, दुरुआ, धुरूआ, धुरवा, कंवर, कौर, कुँवर, काँवर, कुँअर, कोंवर, कुँअर, काँर, कोंवर, कुँवर, खोंड, कोंड, कंधा, कंधा कुंभार, नांगुली कंधा, सीता कंधा, कोंध, कुई, कुई (कांध), बुड़ा कोंध, बूरा कंधा, देसिया कंधा, डुंगरिया कोंध, कुटिया कंधा, कंधा गौड़ा, मुली कोंध, मलुआ कोंध, पेंगो कंधा, राजा कोंध, राज खोंड, मैनकिडी, मैनकिडिया, उरण, उराम, ओरम, उराँव, धनगरा, उराँव मुदी, सोलिया परोजा, बारेंग झोडिया परोजा, पेंगा परोजा, पेंगू परोजा, पोरजा, सेलिया परोजा, राजुआर, राजुआल, राजुआड, वेसुसोरा, सारा, मुका डोरा, मुका डोरा, नुका डोरा, नुका डोरा, कोंडा रेड्डी, कोंडा और रेड्डी शामिल हैं।

ये आदिवासी समुदाय अविभाजित कोरापुट जिले के है जिसमें कोरापुट, नौरंगपुर, रायगडा और मल्कानगिरि जिले शामिल हैं।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...