Bihar News: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला: नई समिति बनी, अब बढ़ेगी आमदनी!

0
10

Bihar News: बिहार में गन्ना किसानों और चीनी उद्योग को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में गन्ना क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से ईख आयुक्त अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में गन्ना परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है। सरकार का मानना है कि इस पहल से गन्ना उत्पादन और उत्पादकता दोनों में सुधार आएगा।

उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय पर फोकस

नई समिति का मुख्य उद्देश्य गन्ना उत्पादन को बढ़ाना, किसानों की आमदनी में इजाफा करना और चीनी उद्योग के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इस समिति के जरिए राज्य में गन्ना खेती को आधुनिक तकनीकों और नई योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

विशेषज्ञों और किसानों को मिला मंच

इस समिति में कृषि और गन्ना क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ किसानों को भी शामिल किया गया है। ईख अनुसंधान संस्थान पूसा और गन्ना प्रजनक संस्थान कोयंबटूर के निदेशक इसके सदस्य होंगे, वहीं राज्य की सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक और विभिन्न क्षेत्रों के किसान भी इसमें अपनी भूमिका निभाएंगे।

नई योजनाओं और इनोवेशन पर रहेगा जोर

गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार यह समिति नई योजनाओं के निर्माण, उनके क्रियान्वयन की निगरानी और गुणवत्ता सुधार के लिए सुझाव देगी। इसके अलावा गन्ना आधारित उद्योगों के विकास और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गन्ना विकास को मिलेगी नई दिशा

सरकार का मानना है कि इस समिति के गठन से गन्ना सेक्टर में समन्वय बेहतर होगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों और विशेषज्ञों को भी इस समिति में शामिल किया जा सकता है, जिससे योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here