Homeदेशबिहार पॉलिटिक्स : क्या बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी अध्यक्ष पद से हटेंगे...

बिहार पॉलिटिक्स : क्या बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी अध्यक्ष पद से हटेंगे ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद बिहार के नेता लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में सक्रिय हो जाएंगे।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि नेतृत्व किसी जुझारू और आक्रामक छवि के नेता की तलाश में है, जो सम्राट चौधरी की जगह को भर सके। ऐसे में अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपा जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश करेगी।

एनडीए की सरकार बनने के बाद नंद किशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है, जो यादव जाति से आते हैं। जबकि, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री हैं। दोनो क्रमशः कुशवाहा और भूमिहार जाति से आते हैं। भाजपा कोटे से मंत्री बने भीम सिंह चंद्रवंशी समाज से आते हैं।

भाजपा के लोगों का कहना है कि अनुसूचित जाति से आने वाले किसी नेता को बड़ा दायित्व नहीं मिल सका है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी किसी अनुसूचित जाति से आने वाले नेता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। वैसे, कहा यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव तक पार्टी सम्राट चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाने का जोखिम भी नहीं उठाना चाहेगी।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this