रेलवे की जांच रिपोर्ट में बालासोर ट्रेन दुर्घटना में भारी चूक का हुआ खुलासा  !

0
99



न्यूज़ डेस्क

ओडिशा के बालासोर में हुई रेक दुर्घटना को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दुर्घटना में कई तरह की चूक हुई है। बालासोर के पास हुई भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना की जांच कर रहे रेल सुरक्षा आयुक्त यानी सीआरएस ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय रेलवे के सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभाग में कई स्तरों पर हुई खामियों को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये ट्रेन हादसा नॉर्थ सिग्नल गुमटी पर किए गए सिग्नलिंग-सर्किट-अल्टरेशन में हुई खामियों और स्टेशन के गेट नंबर 94 पर लेवल क्रॉसिंग के लिए इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर के प्रतिस्थापन से संबंधित सिग्नलिंग कार्य की वजह से हुआ।
            हालांकि, रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस रिपोर्ट पर चुप्पी साधे हुए हैं। सीआरएस के अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो भी ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच कर रही है। सूत्रों ने कहा कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच करने वाले दक्षिण पूर्वी सर्कल के सीआरएस एएम चौधरी ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग में कई स्तरों पर खामियां हादसे के लिए जिम्मेदार थीं।
               सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि एलसी94 पर मरम्मत कार्य किया गया था। शाम 4.20 बजे कनेक्शन काटने का आदेश दिया गया था और 2 जून को उसी दिन शाम 4.50 बजे जोड़ दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जबकि सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के कर्मचारी कनेक्शन होने के बावजूद सर्किट पर काम कर रहे थे।
               रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ट्रेन हादसा कई स्तरों पर चूक के कारण हुआ, जिसके चलते स्टेशन की अप लूप लाइन  पर खड़ी मालगाड़ी से ट्रेन नंबर 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस की पीछे से टक्कर हो गई। हावड़ा-एसएमबीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आखिरी दो डिब्बे, जो उसी समय स्टेशन की डाउन मुख्य लाइन से गुजर रहे थे, कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गए और पलट गए। 2 जून की शाम को हुए इस हादसे में कम से कम 293 लोग मारे गए थे और 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here