बीरेंद्र कुमार झा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन सचिवालय में किया गया।इसमें 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई ।सरकार के द्वारा एक और बड़ा फैसला लिया गया है अब बिहार शिक्षक नियुक्ति में स्थाई आवासी की जरूरत खत्म कर दी गई है।इससे अब दूसरे राज्य के लोगों को भी शिक्षक भर्ती नियुक्ति में फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा काफी दिनों से मांग की जा रही थी। सरकार के इस नियम से ऐसे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,जिनके माता-पिता दूसरे राज्य के हैं और उनकी शादी बिहार में हुई है।
राज्य सरकार ने कई विभागों के प्रस्तावों को दी मंजूरी
बिहार सरकार के द्वारा आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।इसमें कृषि, पर्यटन उद्योग, जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, शिक्षा, सूचना प्रावैधिकीखान एवं भूतत्व विभाग ,पंचायती राज विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पथ निर्माण विभाग ऊर्जा विभाग आदि विभाग प्रमुख हैं।
पंचायती राज विभाग में 675 पदों पर मिलेगी नौकरी
कैबिनेट की बैठक में पंचायती राज विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक संवर्ग के सृजित 675 पर जिसमें लोअर डिविजन क्लर्क 593,अप्पर डिविजन क्लर्क 42, प्रधान लिपिक के 31एवं कार्यालय अधीक्षक के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। बिहार के आरा,नवादा, मधुबनी, कटिहार में 529 बेड का ओबीसी कन्या विद्यालय निर्माण के लिए 46.35करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
बिहार में बनेंगे तीन 5- स्टार होटल
बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य में आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा देने की कवायद शुरू की गई है। अब राज्य में तीन 5 – फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक,बांकीपुर बस स्टैंड परिसर एवं सुल्तान पैलेस की भूमि पर होटल के निर्माण एवं संचालन की स्वीकृति दी है।

