Homeदेशछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान जारी,दर्जन भर नक्सली ढेर 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान जारी,दर्जन भर नक्सली ढेर 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बालों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक दर्जन नक्सली मारे गए। वहीं दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है।  शंकर राव 25 लाख का इनामी था। मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये हैं। मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

 मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें दो डीआरजी के जवान बताये जा रहे हैं। घायल जवानों को लाने के लिए चॉपर भेजा गया है। बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर में लोकसभा चुनाव होने हैं। उसके पहले ये बड़ी मुठभेड़ हुई है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this