Homeदेशगुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका ,अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका ,अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

Published on

अखिलेश अखिल
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है लेकिन उनके गुजरात पहुँचने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। पार्टी के कद्दावर नेता अर्जुन मोढवडियां ने बीजेपी का दामन पकड़ लिया है। खबर के मुताबी मोढवाडिया के साथ ही कांग्रेस के दो और बड़े नेता ने बीजेपी के साथ चले गए हैं। इनमें पूर्व विधायक अंबरीश ढेर और मुलुभाई कंडेरिया भी शामिल हैं।

बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। उनका यह कदम तब आया है जब सात मार्च को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरात में प्रवेश करने वाली है।

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे।

इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने डेर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था। पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित करने का फैसला रविवार रात को ही लिया।

अंबरीश डेर को 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और वह राजुला में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी हीरा सोलंकी के हाथों हार गए थे। ऐसी अटकलें है कि अब हीरा सोलंकी को राजुला विधायक पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है। उन्हें भावनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं, डेर को राजुला सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...