बंगाल रेल दुर्घटना : अब तक 15 लोगों की मौत, 60 लोग गंभीर रूप से घायल !

0
112

न्यूज़ डेस्क 
कंचनजंगा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 तक पहुँच गई है। इस भीषण रेल दुर्घटना में  60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। इसमें से 20 से 25 लोगों की स्थिति बेहद ही चिंताजनक है। इस दुर्घटना में रेलवे विभाग के भी तीन कर्मचारी भी मारे गए हैं।    

रेलमंत्री ने सभी मृतकों के लिए 10—10 लाख रुपए की सहायता राशि का एलान किया है। इसके अलावा गंभीर घायल को भी ढाई लाख की सहायता राशि दी जाएगी और 50 हजार मामूली घायल को मिलेंगे।

गौरतलब है कि करीब साढ़े आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार ददी। इसमें 4 डिब्बे (1 गार्ड, 2 पार्सल और एक पैसेंजर बोगी) पटरी से उतर गए। इसके चपेट में आने के कारण मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने दुर्घटना में घायल लोगों को सिलिगुड़ी में भर्ती कराया है।

 प्रारंभिक रूप से इस दुर्घटना का कारण सामने आ गया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा ने बताया है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। ऐसे में प्रारंभिक रूप से मालगाड़ी की गलती है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में घटनास्थल का दौरा करेंगी और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेंगी। इससे पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here