लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और रालोद में सपा की सेंधमारी ,हजारों नेता सपा में शामिल !

0
110

न्यूज़ डेस्क
लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल तेजी से जारी है। एक तरफ जहां बीजेपी कई पार्टियों में सेंधमारी कर रही है वही सपा भी इसी खेल को आगे बढ़ाती नजर आ रही है। आज बड़ी संख्या में बीजेपी और जयंत छुधारी की पार्टी रालोद के हजारों नेता और कार्यकर्ता सपा के साथ जाने की खबर मिल रही है।  

चुनाव से पहले इसे सपा के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। इन नेताओं में तमाम राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं फिर चाहे वो जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल हो या फिर बहुजन समाज पार्टी और जेडीयू के नेता भी सपा में शामिल हो गए।       

 खबर के मुताबिक सपा दफ्तर में आज हजारों की संख्या में अलग-अलग दलों के नेता सपा की साइकिल पर सवार हो गए बीजेपी की डॉ. सीता राजपूत ने भी बीजेपी को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है।  इनके अलावा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश बिधूड़ी भी जयंत चौधरी को छोड़कर अखिलेश यादव के साथ आ गए हैं। परवेज आलम और बसपा छोड़कर आए इलिज़ अंसारी भी सपा में शामिल हो गए हैं। 

पूर्व विधायक और जेडीयू नेता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, बसपा छोड़कर आए तिलक चन्द्र वर्मा, औरैया से पूर्व विधायक मदन गौतम, स्व भान चन्द्र यादव के सुपुत्र सुबोध यादव भी आज सपा में शामिल हो गए। इन नेताओं के आने से सपा जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सपा में दूसरे दलों के कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। यही नहीं पिछले दिनों आजमगढ़ के बड़े मुस्लिम नेता और पिछले उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे गुड्डू जमाली और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी भी सपा में शामिल हो गए थे, उनके आने के बाद सपा को पूर्वांचल में काफी मजबूती मिली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here