पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव, गोली और बम से शुरू होकर गोली और बम पर समाप्त,वोटिंग के दिन 11 लोगों की गई जान

0
94

 

बीरेंद्र कुमार झा

पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी हिंसा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान चल रहा था ,इस दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाक्युद्ध छिड़ गया। दोनों पार्टी इस खूनी खेल के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।

बीजेपी और टीएमसी समर्थकों की हुई हत्या

कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में बीजेपी के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब विश्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्हें टीएमसी समर्थकों ने रोका और मामला बढ़ने पर उनकी हत्या कर दी।हालांकि टीएमसी ने इस आरोप से इनकार किया है।पुलिस ने कहा कि उत्तरी 24 परगना के कदंबागाछी इलाके में एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक की रात भर पिटाई के बाद आज मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। उन्हें नागरिकों की रक्षा करने में विफल होने के लिए केंद्रीय बलों पर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले चौंकाने वाली और दुखद घटनाएं सामने आने का दावा करते हुए मंत्री ने कहा कि बीजेपी सीपीआईएम और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर केंद्रीय बलों की मांग की थी। तैनाती कहां है? क्यों केंद्रीय बल नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल रहे हैं?

चुनाव के दौरान हिंसा में हुगली धमसा के निवासियों ने एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के बाद दो मतपेटियां तालाब में फेंक दी ।निवासियों का आरोप है कि केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई थी ।वहीं दक्षिण 24 परगना में बसंती में मतदान लाइन में खड़े होने के दौरान फेंके गए बम से एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई।इस घटना में स्थानीय उम्मीदवार की पार्टी पर बम फेंकने का आरोप लगाया गया है।स्थानीय टीएमसी नेताओं ने इस मामले में इंडियन सेकुलर फ्रंट के विरुद्ध jjशिकायत की है।वहीं इंडियन सेकुलर फ्रंट ने इस घटना से इनकार किया है ।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शनिवार को मतदान शुरू होने के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलावा कुछ बिहार में 2 और दक्षिण 24 परगना नादिया मालदा और पूरी वर्धमान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here