Bageshwar Dham: पटना के नौबतपुर में नहीं सजेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार,जानिए वजह

0
590
Dhirendra Shastri, Dhirendra Shastri Patna, Dhirendra Krishna Shastri, Pandit Dhirendra Shastri, Dhirendra Shastri In Patna, Dhirendra Shastri News, Dhirendra Shastri In Bihar,

न्यूज डेस्क
बागेश्वर धाम के नाम से प्रख्यात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए पटना के नौबतपुर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इस दौरान भीषण गर्मी भी पड़ रही है। वहीं, इसको लेकर सोमवार को दिव्य दरबार नहीं लगेगा। हनुमंत कथा 15, 16, 17 मई को भी जारी रहेगी। भीषण गर्मी को देखते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कल हनुमंत कथा में कम संख्या में आइए। घर पर ही टीवी पर देखिए। बता दें कल दोपहर 12 से 3 बजे तक दिव्य दरबार लगना था। जिसमें बाबा लोगों की पर्ची निकालते। अब दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है, ऊपर से भीषण गर्मी। भीड़ के कारण धूल उड़ने से लोगों को घूटन महसूस हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको देखते हुए कल यानी 15 मई को दिव्य दरबार नहीं लगेगा। जानकारी के मुताबिक वह कल एक प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भीषण गर्मी में करीब 5 लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा सुनने यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वो कथा किसी काम की नहीं है, जिससे किसी की हानि हो जाए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसलिए दिव्य दरबार को विराम रखना होगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पांचों दिन कथा चलती रहेगी, सिर्फ दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here