आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस शनिवार, 1 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्र सरकार की इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल नीति के विरोध में ‘नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E20’ (National Townhall Against E20) कार्यक्रम है।
अरविंद केजरीवाल का यह कार्यक्रम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब (Constitution Club of India) में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा, लेकिन दिल्ली और आसपास के लोगों को सुबह 11:30 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है।गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम का यह स्थल कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया संसद भवन से महज एक से डेढ़ सौ मीटर की ही दूरी पर है,जहां इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है।दिल्ली से बाहर के लोग इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और गाड़ियों का माइलेज भी कम हो रहा है। इस टाउन हॉल में वे प्रभावित नागरिकों, एक्सपर्ट्स और प्रभावित वाहन मालिकों के साथ चर्चा करेंगे। अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम के बाद अगले हफ्ते जनता द्वारा हस्ताक्षरित 2 लाख से अधिक याचिकाओं (petitions) को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने उनके आवास पर जाएंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने 29 वाहन निर्माताओं से गाड़ी के इंजन और उसके माइलेज पर E 20 पेट्रोल के दुष्प्रभाव को लेकर जानकारियां इकट्ठी की है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने किन-किन वाहन निर्माताओं से E 20 पेट्रोल का गाड़ियों के इंजन और माइलेज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारियां जुटा है इसे प्रस्तुत करने से इनकार कर रहे हैं। इस बारे में उनका कहना है कि इसे सार्वजनिक करने पर वाहन निर्माताओं को यह डर है कि इसके सार्वजनिक करने पर सरकार उनपर कोई कार्रवाई कर सकती है या फिर ग्राहक उनसे से मुआवजा मांग सकते हैं।
कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल शनिवार को होने वाले अपने इस कार्यक्रम से अपनी खोई हुई राजनीतिक शक को फिर से वापस प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन इस मामले में हुए सावधानी यह भी व्रत रहे हैं कि किसी भी प्रकार से उनका कोई दांव उल्टा ना पड़ जाए।

