Homeदेशमनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- जनता देगी जवाब

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- जनता देगी जवाब

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

आप पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद नंबर 2 माने जाने वाले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने मनीष सिसोदिया को धन शोधन निरोधक कानून (PMLA) के तहत तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इधर सिसोदिया की गिरफ्तारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खासे गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है।

केजरीवाल बोले जनता देगी जवाब

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया । उन्होंने लिखा है कि मनुष्य सिसोदिया को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई को न तो कोई सबूत मिला और न ही रेड में कोई पैसा मिला।ऐसे में जब 10 मार्च शुक्रवार को उनकी बेल पर सुनवाई होनी है,जिसमें वे जमानत पर बाहर आएंगे तो इस बीच उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का एक ही मकसद है – मनीष सिसोदिया को हर हालत में जेल के अंदर रखना। रोज नए-नए फर्जी मामले बनाकर यह मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर रखने में जुटी हुई है। जनता सब देख रही है, जनता इन्हें जवाब देगी।

ईडी का आरोप जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे सिसोदिया

इधर जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया पर यह आरोप लगाया है कि वे अपने जवाब में टालमटोल कर रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।
बीरेंद्र कुमार झा

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this