Homeदेशमहिला आरक्षण विधेयक के बहाने केंद्र पर प्रहार करने के लिए दिल्ली...

महिला आरक्षण विधेयक के बहाने केंद्र पर प्रहार करने के लिए दिल्ली में जुड़ेंगे 18 विपक्षी दल

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

महिला आरक्षण विधेयक के बहाने भारत राष्ट्र समिति (BRS) आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 18 विपक्षी दलों को लामबंद करेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगी। इसमें 18 राजनीतिक दल शामिल होंगे।

महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कहा कि वे 10 मार्च को दिल्ली में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने उनके साथ इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग मिलने की बात कही। बीआरएस नेता के कविता ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी इस विरोध प्रदर्शन में अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए कहा है।

के कविता ने की सोनिया गांधी की प्रशंसा

के कविता ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने का लगातार प्रयास किया है मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, विशेष रुप से सोनिया गांधी को जिन्होंने विधेयक को राज्यसभा में लाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। देश की महिलाओं की ओर से मैं उनके साहस को सलाम करती हूं, क्योंकि उस वक्त गठबंधन की सरकार होने के बावजूद उन्होंने महिला बिल को राज्यसभा में पेश करवाया था।

बीजेपी पर के कविता का निशाना

बीआरएस नेता की कविता ने बताया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) का सामना करेगी। गौरतलब है कि के कविता 11 मार्च यानी कल दिल्ली में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेस होंगी। इससे पहले उन्हें बृहस्पति वार को ईडी के सामने पेश होना था। वहीं दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में आरोपी बीआरएस नेता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हमने बीजेपी को 9 राज्यों में पीछे के दरवाजे से घुसते देखा है। तेलंगाना में भी वह ऐसा ही करना चाहती हैं, लेकिन वहां उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा, क्योंकि लोग वहां केसीआर को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this