Homeदेशदिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के चार्जसीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के चार्जसीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम, मनीष सिसोदिया- के कविता कनेक्शन का खुलासा

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिमांड मिलने के बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि अब इस मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह से भी पूछताछ हो सकती है। गौरतलब है कि इसी मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता आज ईडी के सामने पेश होंगी।

ईडी की चार्जशीट में केजरीवाल और संजय सिंह का नाम शामिल

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की चार्जसीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह का भी नाम शामिल है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शराब घोटाले की जांच में अभी कई और नेता फंस सकते हैं ? दरअसल मनीष सिसोदिया को कस्टडी में लेने के लिए ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपनी दलीलों में राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी नाम लिया। ईडी ने बहस के दौरान रेस्तरां मालिक दिनेश अरोड़ा का नाम रिश्वत कोऑर्डिनेट करने वाले के तौर पर लिया। ईडी ने कोर्ट में कहा कि 2020 में दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह का फोन आया था कि चुनाव आ रहा है और आम आदमी पार्टी को फंडिंग की जरूरत है। वहीं दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी की चार्जसीट में अरविंद केजरीवाल का जिक्र दो जगहों पर किया गया है। ऐसे में यह भी चर्चा होने लगी है कि अब मनीष सिसोदिया के बाद ,अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ की जा सकती है।

बढ़ सकती है केजरीवाल की मुश्किल

प्राप्त सूत्रों के अनुसार शराब घोटाले की ड्राफ्ट कॉपी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल के घर पर लिखाई गई थी। वही एक आरोपी से फेसबुक पर बात करने का दावा किया गया है कि इसमें अरविंद केजरीवाल ने कहा था, विजय नायर मेरा आदमी है, इससे बात करो।गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के पीए को बुलाकर ईडी ने पहले ही कुछ पूछताछ कर ली है।

मनीष सिसोदिया और के कविता के बीच राजनीतिक तालमेल

बीजेपी के खिलाफ देश में अभी गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने की जुगत में जुटे के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम दिल्ली शराब घोटाला मामले में सामने आ रहा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने बताया कि मनीष सिसोदिया का असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहा था। इस घोटाले में सरकारी तंत्र, बिचौलिए और कई अन्य लोग शामिल हैं। यह साजिश विजय नायर, मनीष सिसोदिया,तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता और कई दूसरे लोगों ने मिलकर रची थी। ईडी ने बताया कि दक्षिण के ग्रुप ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक सौ करोड़ रुपए की घूस दी,जिसके बाद एक ग्रुप बनाया गया ताकि दिल्ली में 30 फीसद शराब कारोबार चलाया जा सके। दस्तावेज बताते हैं नायर ने सिसोदिया के प्रतिनिधि के तौर पर के कविता से मुलाकात की। नायर के कविता को यह बताना चाहता था कि सिसोदिया किस तरह से लिकर पॉलिसी को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट में ईडी ने कहा कि के कविता के ऑडिटर बुची बाबू ने बताया कि मनीष सिसोदिया और के कविता के बीच राजनीतिक तालमेल था।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...