HomeदेशArunachal-Sikkim Assembly Election Result : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में बड़ी जीत की...

Arunachal-Sikkim Assembly Election Result : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में बड़ी जीत की तरफ BJP, सिक्किम के रुझानों में SKM को बहुमत

Published on

न्यूज डेस्क
अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज यानी रविवार को होगा। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच मुकाबला है। इन दोनों राज्यों में वोटों की गिनती फिलहाल जारी है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के ताजा डेटा के मुताबिक शुरुआती रुझानों में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटे हैं, जिनमें से 10 पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इसके बाद अब केवल 50 सीटों के लिए ही मतगणना जारी है। वहीं सामने आ रहे शुरुआती रुझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। दूसरे स्थान पर एनपीपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, अरुणाचल में अभी तक कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है। अन्य भी राज्य में 2 सीटों पर आगे है। राज्य में बहुमत के लिए किसी भी दल को 31 सीटें चाहिए होंगी।

उधर सिक्किम विधानसभा चुनाव के रुझानों में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। सिक्किम विधानसभा में कुल 32 सीटें हैं। जबकि बहुमत का आंकड़ा 17 है। रुझानों में SKM 27 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 2 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और कांग्रेस अभी तक खाता नहीं खोल पाई है। बता दें आज सुबह छह बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच छह जिलों में छह स्थानों पर वोटों की गिनती शुरू हुई है।

Latest articles

भारत को मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत!एफएटीएफ में उठेगा चेहरे से नकाब

आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पुख्ता सबूत हाथ लग...

सूरज पंचोली की केसरी वीर फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर...

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस,23जून तक रहेगी पाबंदी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।भारत ने पाकिस्तान की...

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली7याचिका,केंद्र विवाद पर AAP सरकार ने दाखिल किए थे केस

दिल्ली में सरकार बदलने का सीधा असर कानूनी विवादों पर पड़ा है।रेखा गुप्ता के...

More like this