Homeदेशअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक और महिला ने लगाया यौन...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। ट्रंप पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जेसिका लीड्स ने न्यूय़ॉर्क में ज्यूरी के सामने अपनी गवाही में कहा है कि ट्रंप ने 1970 के दशक के अंत में एक विमान में उनके साथ अश्लील हरकत की थी।
      लीड्स ने ई. जीन कैरल्स नाम की एक महिला की ओर से ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज कराए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान यह गवाही दी। कैरल्स ने दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति ने मैनहैट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। इस बीच, ट्रंप के वकील ने ज्यूरी को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने मामले से जुड़े कुछ बड़े सवालों के जवाब देने का फैसला किया है।
                उन्होंने एक हलफनामे के जरिये अपना पक्ष रखा है, जिसके अंश ज्यूरी के सामने सुनाए जा सकते हैं। उत्तर कैरोलाइना निवासी लीड्स ने ज्यूरी के सामने दी गई गवाही में कहा कि वह और ट्रंप न्यूयॉर्कि सिटी जा रहे एक विमान में अगल-बगल की सीट पर बैठे थे, तभी ट्रंप ने उनका स्तन पकड़ लिया और उनकी स्कर्ट के अंदर हाथ डालने लगे।
               लीड्स के मुताबिक, इसके कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने यह कहते हुए खुद को ट्रंप के चंगुल से छुड़ाया कि ‘उन्हें इसकी जरूरत नहीं है’ और फिर वह पीछे की सीट पर जा बैठीं। उन्होंने कहा, “कोई बातचीत नहीं हुई थी। यह एकदम आश्चर्यजनक था।” उन्होंने आरोप लगाया, “ट्रंप मेरा चुंबन लेने, अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे थे। वह और भी अश्लील हरकतें कर रहे थे। ऐसा लग रहा था, मानो उनके पास असंख्य हाथों की ताकत है। ऐसा लग रहा था, मानो हम दोनों के बीच संघर्ष हो रहा हो।” मामले में एक अन्य महिला के भी ट्रंप के खिलाफ गवाही देने की संभावना है।
                  हालांकि, ट्रंप ने अलग-अलग महिलाओं द्वारा खुद पर लगाए गए यौन उत्पीड़न और यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लगातार खारिज किया है। उनका दावा है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और उनकी छवि खराब करने की साजिश हैं, ताकि वह व्हाइट हाउस की दौड़ में न शामिल हो पाएं।

Latest articles

Aaj Ka Mausam 29 March 2024: दिल्ली समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : मार्च का महीना खत्म होते-होते देश के कई हिस्सों में...

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन? क्या उपराज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश?

 सुदर्शन चक्रधर (चक्रव्यूह) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद...

More like this

Aaj Ka Mausam 29 March 2024: दिल्ली समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : मार्च का महीना खत्म होते-होते देश के कई हिस्सों में...

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...