Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों के हैं धन लाभ के योग...

आज का राशिफल, इन चार राशियों के हैं धन लाभ के योग ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 4 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी समारोह या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी,तो वह अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या बन सकता है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज जमीन, मकान या वाहन आदि के कामकाज में बहुत सावधानी बरतना होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतान के विषय में आपको चिंता होगी। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में बाधा आएगी। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों की आज के दिन मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक आज अच्छा समय बिताएंगे। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की कोशिश करें। जिससे आपका करियर मजबूत हो। आपकी शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 3

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। इस राशि के कारोबारियों के लिए फार्मा के व्यापार में निवेश करने का उपयुक्त अनुकूल है। परिवार में सामंजस्य रखना है तो जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। खान-पान का ध्यान रखें।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 4

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुए कार्यों को गति मिलेगी। कामकाज की अधिकता रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन संतान पक्ष की अधिक चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता भी बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज उसको टाल दें तो बेहतर रहेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। यदि आपके कुछ छुपे हुए राज हैं, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको किसी काम को करने के लिए मना करें, तो उसे बिल्कुल ना करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन रोज से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। ऑफिस में आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक कहीं से धन लाभ के योग बने हुये है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। सेहत से परेशान रह सकते हैं, आपकी पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। अपनों का प्यार और देखभाल आपके लिए एनर्जी बूस्टर साबित होगी। किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे। अपने अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

Latest articles

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...

More like this

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...