अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला

0
102

19 अप्रैल को देशभर में हुए प्रथम चरण के मतदान के समाप्त होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों के बड़े – बड़े नेताओं ने अपना रुख देश के 13 राज्यों/केंद्रशासित राज्यों के उन 89 चुनाव क्षेत्रों की तरफ कर लिया है जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है। बीजेपी के बड़े नेताओं पर तो बीजेपी के उम्मीदवारों के साथ ही एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवारों को जिताने की भी जिम्मेवारी है।इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के सीमांचल में एक जनसभा को संबोधित किया।लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में बिहार के सीमांचल के तीन सीटों पर मतदान होना है। रविवार को कटिहार शहर के राजेंद्र स्टेडियम में गृहमंत्री अमित साह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से एनडीए की ओर से उतारे गए जेडीयू के प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तीर छाप पर वोट दें

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारे लगवाकर किए। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से बिहार की 40 की 40 सीटें जीताने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि देश की जनता को यह तय करना है कि अगले पांच साल के लिए देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं,ऐसे में में कटिहार वालों को यह कहने आया हूं कि अगर आप मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तो यहां तीर छाप पर वोट दें। आपका एक-एक वोट मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा।

परिवारवाद और जातिवाद पर बोला हमला

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद और जातिवाद व तुष्टिकरण को समाप्त किया। कांग्रेस पार्टी व इनके साथी लालू जी कहते थे, गरीबी हटाओ, लेकिन गरीबी नहीं हटती थी।अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार के मुफ्त अनाज योजना का बखान किया।उन्होंने कहा की बिहार में कांग्रेस और आरजेडी एक होकर बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ लड़ रही है।लालू यादव ने बिहार को जंगलराज में बदलकर रख दिया था।उन्होंने कहा कि आप राबड़ी-लालू के शासनकाल याद किजिए। एनडीए की सरकार बनी तो सबके साथ अत्याचार बंद हुआ।

लालू यादव पर बोला हमला

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं लालू यादव को कहना चाहता हूं कि इसी कांग्रेस ने पिछड़ों का विरोध किया था, मंडल कमीशन का विरोध किया था।आज पिछड़ा समाज के विरोधी उसी कांग्रेस की गोद में लालू और इनके बेटे बैठे हुए हैं।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सबसे पहले पिछड‍़ा-अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री बनाया है।गरीब चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है। अमित शाह ने कहा कि लालू जी के लालटेन व पंजे के साथ अन्याय, भूखमरी, गरीबी तो एनडीए के साथ आने पर डबल इंजन सरकार मिलेगी, जो बिहार को आगे बढ़ाएगी।अमित शाह ने कटिहार के जेडीयू उम्मीदवार को जीताने की अपील जनता से की।

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताई

अमित शाह ने बिहार के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा दी गयी राशि और विकास परियोजनाओं का जिक्र किया।उन्होंने कटिहार में बने सड़क प्रोजेक्ट, फ्लाइओवर आदि के बारे में लोगों से चर्चा की।अमित शाह ने रिवर फ्रंट का भी काम सरकार के खाते में गिनाया।

सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष को घेरा

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से संबोधित करते हुए बिहार में पूर्व की कांग्रेस व राजद की सरकार को निशाने पर लिया। नीतीश कुमार ने कहा कि दो बार हमने उन्हें मौका दिया,लेकिन उन्होंने गड़बड़ किया तो उन्हें हटा दिया। बीजेपी के साथ अपने पुराने संबंध के बारे में नीतीश कुमार ने जनता को बताया।नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के कामों को गिनाया।मुस्लिमों के लिए किए गए काम के बारे में बताते हुए नीतीश कुमार ने बदलाव का दावा किया।उन्होंने कहा कि हमारे सरकार ने सबके लिए काम किया है।उन्होंने लड़कियों व महिलाओं के लिए किए गए कामों को भी गिनाने के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हित में काम होता है।बिहार में हमलोग 40 की 40 सीटें और देशभर में 400 से अधिक सीटें जीतेंगे। देश बहुत आगे बढ़ेगा।बिहार को जो भी जरूरत है उसमें ये मदद करेंगे।अमित शाह की प्रशंसा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम इधर-उधर भी भागे तो हमसे इन्होंने बात की।हम अब कहीं नहीं जाएंगे।यहीं साथ रहेंगे।नीतीश कुमार ने जनता से कटिहार से जेडीयू उम्मीदवार दुलाल चंद गोस्वामी को जीताने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here