भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद दोनों देशों राजनीतिक गर्मी काफी बढ़ गया है।इसके बाद आज सोमवार को मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत को मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों को लेकर भारत की कड़ी चिंता से अवगत कराया। भले ही मालदीव सरकार ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रविवार को तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया है,लेकिन सूत्रों की माने तो इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत को टका सा जवाब देते हुए कहा कि इस घटना का असर दोनों देशों के संबंध पर पड़ा है। ऐसे में इसे फिर से बेहतर करने की जिम्मेदारी मालदीप के राष्ट्रपति मुइज्जू की है।
मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में आलोचना
नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हिमालय में भारतीय उच्चायुक्त ने रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय के समक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया।मालदीव के मंत्रियों की अपमान टिप्पणियों की भारत में भी चारों तरफ से आलोचना हो रही है ।कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लोगों से मालदीव जाने की वजह ,घरेलू पर्यटन स्थानों पर जाने का आग्रह कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी किए गए हैं जिसमें दावा किया गया कि विवाद के मद्दे नजर कुछ भारतीय मालदीव के अपने निर्धारित यात्रा को रद्द कर रहे हैं।
मालदीव सरकार अपने मंत्रियों के विचार से असहमत
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेशी नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है और इन नेताओं के व्यक्तिगत विचार देश की स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं ।मालदीव के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है।यह राय उन नेताओं की व्यक्तिगत राय है और मालदीप सरकार उनके विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।
अमिताभ बच्चन और कई बड़ी हस्तियों ने की भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना
मालदीव के मंत्रियों की पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी के बाद उत्पन्न विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि लक्षद्वीप और अंडमान अद्भुत रूप से सुंदर स्थान है।अमिताभ बच्चन के इस बयान से पूर्व अभिनेता अक्षय कुमार,सलमान खान, श्रद्धा कपूर और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,वेंकटेश प्रसाद,तथा वीरेंद्र सहवाग द्वारा लोगों से मालदीप की जगह घरेलू दीपों की यात्रा करने की अपील किया जा चुका है।

