लोक सभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी के किले को ध्वस्त करने के लिए विपक्षी महागतबंधन को लेकर अखिलेश यादव की सोच

0
126

बीरेंद्र कुमार झा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश के प्रत्येक राज्यों में विपक्षी दल अपनी- अपनी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बीजेपी के किले को ध्वस्त करने के लिए विपक्षी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।समाजवादी पार्टी भी अपने इस अभियान की तैयारी में जुटी हुई है। मैनपुरी (Mainpuri) में सपा नेता वोट सिंह यादव के यहां श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी में बनने वाले महागठबंधन पर अपनी सोच को लेकर इशारा किया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय पर तय होगी महागठबंधन की रणनीति

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन को लेकर सामाजवादी पार्टी की रणनीति तय करने से पूर्व हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता गठबंधन के प्रत्येक बिंदु को लेकरअपनी राय रखेंगे।इसके बाद इसपर पार्टी के अंदर विचार मंथन कर एक नीति बनाई जाएगी और हम इसी नीति को लेकर आगे चलेंगे। 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है और यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आगामी चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश को ही देश की दिशा और दशा तय करनी है। उत्तर प्रदेश ने ही देश का प्रधानमंत्री बनाया है और आज उत्तर प्रदेश को ही पीछे छोड़ दिया गया है। यह सरकार कह रही है कि केवल 100 में 4 लोग बेरोजगार हैं क्या यह सच है।

बीजेपी सच नहीं सुनना चाहती

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सच नहीं सुनना चाहती है।अगर आज भारत के इस लोकतंत्र में कोई लोग, खासकर हमारा पत्रकार भाई कोई सही खबर चलाना चाहेगा तो बीजेपी के लोग प्रशासन को इशारा कर देंगे कि इसे जेल भेज दो और इनपर झूठे मुकदमे लगा दो।संभल में एक पत्रकार ने एक मंत्री से केवल यही सवाल पूछा था कि हमारे क्षेत्र में जो विकास के वादे किए गए थे ,वे पूरे क्यों नहीं कर रहे हैं? सिर्फ उसी बात पर उसे जेल भेज दिया गया। क्या यह लोग संविधान और कानून से चल रहे हैं ?

बीजेपी सरकार में 100 माफियाओं की सूची कभी नहीं आएगी

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 100 माफियाओं की सूची कभी नहीं आएगी।10 माफियाओं की भी सूची नहीं आएगी।यह इसलिए नहीं आएगी क्योंकि जब भी ऐसी सूची जारी होगी उसमें भारतीय जनता पार्टी के ही लोग सबसे ज्यादा होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here