Homeदेशतलाक की अफवाहों के बीच ससुराल पहुंचीं ऐश्वर्या राय

तलाक की अफवाहों के बीच ससुराल पहुंचीं ऐश्वर्या राय

Published on

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर कुछ समय से लगातार हो रही है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका तलाक होने वाला है और एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती है।

इस मामले में अभिषेक बच्चन के एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस वीडियो को aishwaryaraireall नाम के इंस्टा पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।वीडियो में एक्टर कहते हैं कि मैंने और ऐश्वर्या ने इस जुलाई में तलाक लेने का फैसला लिया है। आगे एक्टर कहते हैं कि यह फैसला हमने आराध्या की खातिर लिया है।वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मुझे नहीं पता कि वीडियो कितना सच है या मनगढ़ंत।

आए दिन कुछ ना कुछ अफवाह फैलती रहती है, लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों में से किसी ने इस बावत कभी कुछ नहीं कहा है।उल्टे आज से कुछ समय पहले जूनियर बच्चन ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की थी। साथ ही एक्टर ने कहा था कि में अभी भी मैरिड हूं।

वहीं अब, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का एक वीडियो वूम्प्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या, बच्चन परिवार के घर जलसा के अंदर जाती दिख रही है।दोनों कार से उतरती है और घर के अंदर चली जाती है।आराध्या को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वह सीधे अपने स्कूल से घर आ गई है, क्योंकि स्टारकिड ने स्कूल यूनिफॉर्म पहना हुआ है।वहीं, एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है। दोनों ने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।एक मीडिया यूजर ने लिखा, तो फिर क्या आज फैसला हो जायेगा।वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या राय बिना मेकअप के भी बहुत अच्छी लगती हैं।

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this