राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट की बैठक में लगी मुहर

0
3

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को पहला सीईओ मिल गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त किए जाने का ऐलान किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 5585 आवेदन आए थे। इन आवेदनों का बहुस्तरीय मूल्यांकन दिल्ली-एनसीआर, पुणे और उड़ीसा के संबलपुर में विशेषज्ञों की टीमों ने किया। मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट को सर्च कमेटी के सचिव समीर पांड्या ने पैनल सौंपा। इसके बाद बुधवार को इस पैनल पर विचार कर फाइनल निर्णय लिया गया। हालांकि, राम मंदिर के सीईओ पद पर आखिरी समय तक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड आईपीएस राजेश पांडेय की नियुक्ति की चर्चा थी। हालांकि, ट्रस्ट की बैठक में इस संबंध में अलग निर्णय सामने आया है।

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से गठित सर्च कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली ने पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पैनल में शामिल सदस्यों का चयन मेरिट की उत्कृष्टता के आधार पर किया गया है। उन्होंने चयन समिति को लेकर कहा कि इसमें शामिल सभी लोग दूरदर्शी, भरोसेमंद और समर्पित हैं। उनमें काम करने की इच्छा है। जस्टिस कोहली ने कहा कि हम लोगों को यहां योगदान का अवसर मिला है। इसके लिए रामलला और राम मंदिर ट्रस्ट के हम आभारी हैं।

जस्टिस कोहली ने बताया कि ट्रस्ट को सौंपा गया तीन नामों का पैनल मेरिट पर आधारित है। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखने का प्रयास किया गया है। अब पैनल में से एक नाम राम मंदिर ट्रस्ट को तय करना है। समीर पांड्या ने पैनल ट्रस्ट को सौंपने के बाद चयन समिति में शामिल सदस्यों का धन्यवाद किया।

राम मंदिर ट्रस्ट ने 6 जुलाई को सर्च कमेटी के गठन की घोषणा की।
8 जुलाई को तीनों सदस्यों को नियुक्ति पत्र मिला।
चयन समिति की पहली बैठक 11 जुलाई को हुई। बैठक में उम्मीदवारों से आवेदन मांगने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई। पात्र उम्मीदवारों के लिए मानदंड भी निर्धारित किए गए।
14 जुलाई को समीर पांड्या को कमिटी का सचिव मनोनीत किया गया।
18 जुलाई तक कमेटी को कुल 5585 आवेदन मिले। शार्टलिस्टिंग के लिए 600 अंकों का एक गूगल फार्म बनाया गया। इसे सभी आवेदकों को भेजा गया। इनमें 3570 उम्मीदवारों ने फार्म की औपचारिकता पूरी की।
60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को ही आगे चयन के लिए रखा गया।
इस तरह 108 उम्मीदवार सामने आए, जिन्हें ग्रेड ए, बी और सी में बांटा गया।
3 से 6 अगस्त अगस्त के बीच ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित कियागया।
ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद 17 उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें फेस टू फेस इंटरव्यू के लिए 11 और 12 अगस्त को अयोध्या बुलाया गया। इनमें 16 प्रतिभागियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया
अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें ट्रस्ट के पहले सीईओ की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनी। ट्रस्ट की ओर से गठित सर्च कमिटी की ओर से तीन नामों का पैनल सौंपा गया था। इनमें से एक नाम को मंजूरी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here