Homeदेशविधायक दल की बैठक का फैसला : कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे कर्नाटक...

विधायक दल की बैठक का फैसला : कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे कर्नाटक सीएम का नाम 

Published on

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीती रात  विधायक दल का नेता चुनने के लिए बेंगलुरू में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनों वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायकों की व्यक्तिगत राय लेने का निर्देश दिया है।
             बेंगलुरू में हुई विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत करते हुए एकल-पंक्ति का प्रस्ताव पेश किया और कांग्रेस के सभी 135 विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसका डीके शिवकुमार ने भी समर्थन किया।
               कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खड़गे को विधायकों के प्रस्ताव के बारे में सूचित किया, जिस पर खड़गे ने केसी वेणुगोपाल को निर्देश दिया कि 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायकों की व्यक्तिगत राय लेनी चाहिए और उन्हें आलाकमान तक पहुंचाना चाहिए। अब कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक सभी विधायकों से एक-एक कर उनकी राय लेंगे।
                कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विधायकों की राय लेने की यह प्रक्रिया आज रात ही पूरी हो जाएगी। जैसा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज की बैठक में सिद्धारमैया ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका डीके शिवकुमार और सभी वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास कर दिया गया।

Latest articles

आखिर  देशद्रोह कानून पर लॉ कमीशन की रिपोर्ट का कानून मंत्री ने क्यों स्वागत किया है ?

न्यूज़ डेस्क केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने देशद्रोह पर लॉ कमीशन की उस रिपोर्ट...

कर्नाटक में फ्री बिजली अनाज और बेरोजगारों को 3000 महीना देगी कांग्रेस सरकार, चुनाव में क्या था वायदा

बीरेंद्र कुमार झा कर्नाटक में सरकार गठन के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पांच गारंटी...

जानिए बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर ब्योरे का सच !

न्यूज़ डेस्क बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़...

एकजुट होकर लड़ेगी राजस्थान विधानसभा का चुनाव,क्या वाकई गहलोत और पायलट में हो गई सुलह?

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है।...

More like this