Homeधर्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए बहुत शुभ है दिन, जानिए...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए बहुत शुभ है दिन, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 15 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। लेन-देन को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलझा हुआ पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभप्रद रहेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंददायक होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र से भी लाभ होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी एवं व्यापार में लाभ होने की संभावना है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 6

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज अपने कामकाज में किसी भी प्रकार के जोखिम लेने से बचना होगा। आज आपका काम कुछ उलझन और परेशानियों के बाद पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज जोखिम लेने से बचें और निवेश अच्छे से सोच विचार कर करें। पारिवारिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे इनसे सतर्क रहना चाहिए।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन अभी लंबी चलेगी। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे नाराज रहेगा। आपको आज अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना बेहतर रहेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा, इसलिए जो भी करें पहले सोच समझ लें।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके हित में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने किसी मित्र से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कैरियर के लिहाज से कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज के दिन अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके जो काम लंबे समय से रुके हैं, तो आज आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह अपने मुकाम को हासिल कर सकेंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों की आज दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातक आज के दिन अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। कामकाजी व्यस्तताओं के बीच परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

Latest articles

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...