बीरेंद्र कुमार झा
पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 तक पहुंच गई है।तालिबान प्रवक्ता के अनुसार 465 मकान जमींदोज हो गए है और 135 क्षतग्रस्त।संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्थानीय पदाधिकारियों के हवाले से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंकाओं के बीच तलाशी एवम बचाव कार्य जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ाने का अनुमान जताया है।अफगानिस्तान के आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जन के अनुसार भूकंप और उसके बाद आए झटकों का सबसे ज्यादा असर हैरात प्रांत के जेंदा जान जिला के चार गांव में पर पड़ा है ।अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र हैरात शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद 6.3, 5.9 और 5.5 तीव्रता के तीन भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
अफगानिस्तान के हैरात प्रांत में शनिवार को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप के दो झटकों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है।संयुक्त राष्ट्र ने 320 लोगों के मारे जाने का प्रारंभिक आंकड़ा दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि आंकड़े के अभी पुष्टि की जा रही है। मानवीय मामलों के समन्वयों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के इस अपडेट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने 100 लोगों के मारे जाने और 500 लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया है।
चार गांव को भूकंप और झटकों में सबसे ज्यादा नुकसान
अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जन ने बताया कि हैरात में जेंदा जान जिला के चार गांव को भूकंप और झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि 6.3 तीव्रता के झटके आए। भूकंप का केंद्र हैरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। बाद में भी 5.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। सर्वेक्षण की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया एक नक्शा इस क्षेत्र में सात भूकंपों का संकेत देता है।
लोग अपने घरों से निकल गए बाहर
हैरात के निवासी अब्दुल समदी ने कहा कि दोपहर के समय शहर में कम से कम पांच शक्तिशाली भूकंप आए।समदी ने बताया कि लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। घर, कार्यालय और दुकान सभी खाली है। आगे और झटके आने की आशंका है। समदी ने कहा की वह और उसका परिवार अपने घर के अंदर से में था जब इसे भूकंप का झटका महसूस हुआ।इसके कहा पूरा परिवार शोर मचाते हुए बाहर निकल गया और अब वापस अंदर जाने से डर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि उसने घायलों और हताहतों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए जेंदा जान इलाके में 12 एंबुलेंस भेजे है।
टेलीफोन लाइन ठप जाने से हो रही परेशानी
टेलीफोन लाइन ठप हो जाने के कारण प्रभावित क्षेत्रों से सटीक विवरण प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हेरात शहर में सैकड़ो लोग अपने घरों और कार्यालयों के बाहर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। हेरात प्रांत की सीमा ईरान से लगती है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार भूकंप आसपास के फराह और बदगिश प्रांतों में भी महसूस किया गया। लिबन द्वारा नियुक्त आर्थिक मामलों के उप प्रधानमंत्री अब्दुल गनी बरादर ने हेरात और बदगिस मे भूकंप में मारे गए लोगों और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया था।इसमें कई मकान जमीदोज हो गए थे।वह अफगानिस्तान में आया सबसे भीषण भूकंप था। इसमें कम से कम 1000 लोग मारे गए और लगभग 1500 लोग घायल हो गए थे।

