Homeदेशजानिए सेना के लिए सबसे खतरनाक चर्चित पिस्टल अब अडानी की कंपनी...

जानिए सेना के लिए सबसे खतरनाक चर्चित पिस्टल अब अडानी की कंपनी बनाएगी !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

भारतीय सेना के लिए अब अडानी कंपनी इजरायल की सबसे खतरनाक और चर्चित पिस्टल बनाने जा रही है। अडानी की डिफेंस कंपनी को इसे तैयार करने का ठेका मिला है। जानकारी के मुताबिक़  अडानी डिफेंस और इजरायल वेपन इंडस्ट्री के बीच पिस्टल बनाने का करार हो गया है। इसे उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित साढ़ डिफेंस कॉरिडोर में इसे तैयार किेया जाएगा।       
          जानकारी के मुताबिक भारतीय सैन्य सेवाओं में मसाडा पिस्टल का इस्तेमाल के साथ इसे निर्यात भी किया जाएगा। उद्योग विभाग उपायुक्त सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर में अडानी डिफेंस जो इम्युनेशन कॉम्पलेक्स स्थापित करेगा उसी में ही मसाडा पिस्टल समेत 41 तरह के हथियार बनाया जाएगा।       
             बता कि अभी तक मसाडा पिस्टल का इस्तेमाल सिर्फ भारतीय नौसेना कमांडो टीम मार्कोस कर रही है। यह पिस्टल बेहद ही मारक, सटीक और लक्ष्यभेदी है। भारत में ही निर्माण शुरू होने के बाद इसे भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना को भी इसकी आपूति की जाएगी। अभी आयात करने पर यह पिस्टल बहुत महंगी पड़ती है। इसकी इजरायल में कीमत 105 डालर है।
        आखिर मसाडा की क्या खासियत है इसे जानने की जरूरत है। सबसे  कि एक बार लोड करने पर 17 राउंड फायरिंग की जा सकती है। इसकी मारक क्षमता 400 मीटर तक है। बता दें कि यह पिस्टल सेमी आटोमैटिक है। इस पिस्टल का वजन 650 ग्राम की है। इस पिस्टल की लंबाई 189 मिलीमीटर है। इसके बैरल की लंबाई 104 मिमी है। इसमें 9.19 मिमी पैराबेलम का कारतूस लगता है।यह हैंडलिंग में स्मार्ट है और स्ट्राइकर फायर से लैस है। इंटर्नल ट्रिगर सुरक्षा के साथ स्वच्छ और स्पष्ट ट्रिगर रीसेट करने की सुविधा भी है इस पिस्टल में। छोटा होने के कारण वीआईपी और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आदर्श हथियार इसे माना जाता है। इसमें साइलेंसर, लेजर और फलैश भी लगाया जा सकता है। 

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this